Let’s travel together.

गुंडे की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने शादी के एक दिन पहले किया सुसाइड

0 404

छतरपुर । छतरपुर में शादी के एक दिन पहले दुल्हन के आत्महत्या कर जान देने का मामला सामने आया है। शनिवार तड़के उसने तालाब में कूदकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच में जुट गई है। युवती के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली वार्ड नंबर 30 बकायन खिड़की मार्ग की है। यहां पिता राजेश और गिरजा बंशकार की 22 वर्षीय बेटी नीलू बंशकार ने तालाब में कूदकर जान दे दी है। नीलू का 14 मई को मंडप था और 15 मई को शादी और बरात आनी थी। घर पर मंडप सज चुका था। मेहमान आए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गुंडा राहुल अहिरवार उनकी बेटी को परेशान करता था। दो दिन पहले ही उसने फोन पर और घर में घुसकर धमकी दी थी कि अगर किसी और से शादी की तो दूल्हे को गोली मारकर तुझे मंडप से उठा ले जाऊंगा।
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले भी राहुल ने लड़की और परिजनों के सामने कट्टा अड़ाकर धमकी दी थी, जिसकी उन्होंने लोक-लाज के डर से पुलिस में रिपोर्ट नहीं की थी। वह लड़का कहता था कि शादी करोगी तो मुझसे। किसी और से अगर शादी हुई तो मैं दूल्हे को गोली मारकर तुझे मंडप से उठाकर ले जाऊंगा। अब युवती की लाश तालाब में मिली है।
नीलू का मंडप 14 मई को था और 15 मई को शादी और बरात आनी थी। शादी के एक दिन पहले तड़के सुबह मंडप के दिन घर के पास बने किशोर सागर तालाब में कूदकर जान दे दी। सुबह जब परिजन पांच बजे उठे तो देखा लड़की गायब थी उन्होंने सोचा कि शौच के लिए दूसरे घर में गई होगी। जब वहां भी नहीं मिली, तो तलाश किया गया। तालाब के पास उसका मोबाइल पड़ा मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811