Let’s travel together.

आयुष्मान भारत योजना से नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 114

-योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नागरिकों को दी बधाई

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के 6 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है। नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के क्रम में यह योजना मील का पत्थर साबित हुई है।

पीड़ित मानवता की सेवा का यह अनुपम उदाहरण है

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अथक प्रयास से आज मध्यप्रदेश के 4 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। 20 लाख से अधिक नागरिक योजनांतर्गत लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा की आज आम नागरिक, गरीब, वंचित वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राप्त कर रहे हैं। पीड़ित मानवता की सेवा का यह अनुपम उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस जनहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को साधुवाद दिया है।

6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक इस योजना के दायरे में शामिल होंगे

उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में सभी वर्ग के 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल किया गया है। अब सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के 55 करोड़ से अधिक नागरिक योजना अंतर्गत पंजीकृत हैं। अब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक इस योजना के दायरे में शामिल होंगे।

अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए किया जा रहा है कार्य

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए सतत प्रयास कर रही हैं। सशक्त भारत के लिए स्वस्थ भारत की अवधारणा पर स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का विकास, शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण, अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए कार्य किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा पहुंची सोंडरा, ग्रामीणों ने एक ही स्वर में कहा – सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811