Let’s travel together.

गणेश उत्सव की झांकियां में सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0 83

– गणेश बिसर्जन की झांकी में दुलर्भ प्रजाति का रेड स्नैक लेकर अभिनय कर रहे थे युवक

– वन विभाग और नेशनल पार्क के अधिकारियों ने की कार्रवाई
– रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय गणेश उत्सव की धूम है। इसी दौरान गणेश उत्सव की एक झांकी में देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर दुलर्भ प्रजाति का रेड स्नैक सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले आठ लोगों को पकड़ा गया है। नेशनल पार्क के अधिकारियों ने सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले आठों आरोपियों गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इन्हें गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

झांकी में मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे-

बताया जाता है कि शिवपुरी शहर के गुना वायपास क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गणेश पंडाल में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान यहां पर इंदौर, उज्जैन, मथुरा, दिल्ली के कलाकारों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ कलाकारों ने सांपो के साथ खिलवाड़ करते हुए सांप को मुंह में रख लिया गया था। बाद में शहर से झांकियां निकाली गई थी। यहां भी कलाकारों ने सांपों के साथ खिलबाड़ किया था। इस टीम के कलाकार अपने साथ लाए शेड्यूल-वन दर्ज दुलर्भ प्रजाति के रेड स्नैक को मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेशनल पार्क व एसटीएफ ने मामला दर्ज कर सभी कलाकारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद चेता वन विभाग-

बताया जाता है कि सांपों के साथ खिलवाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के पास भी पहुंचे थे। इसके बाद यह कार्यवाही की गई है। बताया गया है कि जिन सांपों के साथ कलाकार खिलवाड़ कर रहे थे। वह सांप शेड्यूल 1 की श्रेणी में आते है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल 1 की श्रेणी में आने वाले जीवों के साथ खिलवाड़ करना या उन्हें परेशान करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

होटल से पकड़े गए कलाकार-

माधव नेशनल पार्क की टीम ने दो इवेंट मैनेजर और एक युवती सहित 6 कलाकारों को होटल सहित अन्य स्थानों से पकड़ा है। पकड़े गए कलाकारों में राजकुमार यादव पुत्र विशनचन्द्र यादव, रूकसार उर्फ मुस्कान खान पुत्री जाकिर उर्फ जुम्मा खान, विष्णु पुत्र बलुआ कुशवाह, हनी शर्मा पुत्र ब्रहमदेव शर्मा, पराग ठाकुर पुत्र मोहन सिंह सेगर, राहुल बरूण पुत्र राजेन्द्र वरूण, विशाल गोला पुत्र भूपेन्द्र गोला, सतीश उर्फ रिकू राठौर पुत्र बच्चन लाल राठौर के नाम शामिल हैं। इनमें दो इवेंट मैनेजर है, जिन्होंने कलाकारों को बुलाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811