देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सी एम राइस स्कूल के छात्र-छात्राओं का चयन संभाग स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है अंडर 17 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुमित रघुवंशी, अबू बकर हर्ष सहारे ,जीशान अली का चयन हुआ है। जबकि बालिका वर्ग में खुशी जाटव, संध्या बेबो और रिया प्रजापति का चयन टीम में हुआ है यह सभी खिलाड़ी 15 सितंबर से विदिशा में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे उनकी उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य एन पी शिल्पी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, कमलेश जाटव ,आरिफ खान, योगेश कुलकर्णी, दीपक ठाकुर, शशांक जैन ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।