Let’s travel together.

गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा का गांव गांव में गौसेवको ने किया स्वागत

0 61

-14साल का बालक भी कर रहा पदयात्रा
शुक्रवार को मुख्यमंत्री से करेंगे भेंट
सुरेंद्र जैन सांकरा निको धरसीवा

गोपाल कामधेनु गौशाला बिलासपुर से रायपुर के लिए जारी गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा का गांव गांव में गौसेवको ने जोरदार स्वागत किया
इस पदयात्रा मुख्य रूप से विपुल शर्मा उनके 14 वर्षीय पुत्र गौरव शर्मा बिलासपुर गौ सेवा धाम प्रमुख,ओमेस बिसेन गौ सेवक,अभिषेक गुप्ता बाबा शर्मा बिलासपुर गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल,विकास यादव जिला उपाध्यक्ष भारतीय गौ क्रांति मंच बिलासपुर पदयात्रा कर रहे है 8सितंबर से शुरू यह पदयात्रा कल 13,सितंबर को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गौ अभ्यारण्य की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करेगी इसके साथ ही सात सूत्रीय मांगो की ओर उनका ध्यान दिलाया जायेगा


गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा प्रमुख विपुल शर्मा एवं ओमेश बिसेन ने बताया की सड़को पर एक्सीडेंट में घायल हो रही गौमाता को आश्रय हेतु गौ अभ्यारण की घोषणा करने पर मुख्य मंत्री का धन्यवाद देने यह पदयात्रा की जा रही है इसके पूर्व 2023 में बिलासपुर से दिल्ली तक की पद यात्रा विपुल शर्मा ने की थी जिस पर 7 प्रमुख मांग में से एक मांग थी की हर जिले में गौ अभ्यारण हो छत्तीसगढ शासन द्वारा गौ अभ्यारण योजना की घोषणा करने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित करने 13सितंबर को उनकी पदयात्रा सीएम हाउस पहुचेगी इस दौरान बड़ी संख्या में गौसेवक भी जुटेंगे जहां मुख्यमंत्री का धन्यवाद के साथ ही गौमाता की अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमे गौ अभ्यारण का स्वरूप कैसा होगा साथ ही हर गांव में गौ अभ्यारण कैसे बनेगा, गौ तस्करी मुक्त छत्तीसगढ कैसे बनेंगा, बंद हुई गाँठन योजना कैसे काम करे, रोड़ पर एक्सीडेंट कैसे कम होगे पशु चिकित्सालय कैसे कार्य करेगा। गौ तस्करी कैसे बंद होगी इन सभी पर सात प्रमुख मांग राज्य सरकार से निवेदन हेतु बिलासपुर से रायपुर तक की पद यात्रा की जा रही
ये हैं सात प्रमुख मांगे
गौ अभ्यारण्य की घोषणा पर आभार के साथ जो प्रमुख मांगे हैं उनमें छत्तीसगढ़ राज्य में कोसली नस्ल की गाय का नाम माता कोशल्या के नाम रखा गया था गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए। साथ ही केन्द्र सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाए की गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
बिलासपुर गौ सेवा धाम को 5 एकड़ भूमि गौ सेवा हेतु प्रदान किया जाए। जिसमे जिला पशु चिकित्सालय या बिलासपुर शहरी गौठान को समिति को सेवा हेतु लीज पर या राज्य सरकार आमंटन कर देवे।
बंद पड़े गौठन में मेरा गांव मेरा अभ्यारण योजना लागू हो जिसमे नन्दी शाला खोले जाए।
गौ तस्करी मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए गौ टाक्स फोर्स बनाया जाएं जिसमे हर जिले से 5 गौसेवक 5
समाज सेवी 2 कास्टेबल 1 उप निरीक्षक को जोड़ा जाए।
गोचर भूमि अधिग्रहण जो है उन्हें मुक्त करवाया जाए। किसानों से गोबर खरीद कर उन्हे उचित मूल्य पर खाद बना कर दिया जाए।
प्रति गौ पालन पर हर गौ पालक को एक हजार रुपए माह दिया जाए एवं रोड पर छोड़ने पर उन पर सजा पर
5000 का अर्थ दंड लगाया जाए। एवम उसके ऊपर सजा के तौर पर गौ अभ्यारण पर 7 दिनो की सेवा का प्रावधान बनाया जाए
पशु चिकित्सा विभाग के तृतीय श्रेणी कार्य पालिका राज्य स् वर्ग पद नाम सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 700 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया तुरंत की जाए। नेशनल हाईवे पर हर 50 किलो मीटर पर टोल प्लाजा के पास घायल गौ माता हेतू पशु चिकित्सा केंद्र बनाए जाने की मांगे सामिल हैं


धरसीवा सांकरा सिलतरा में स्वागत
धरसींवा पहुँचने पर धनंजय पाठक गौ रक्षा प्रमुख धरसींवा प्रखंड बजरंग दल, लोकेश साहू,श्रवण राजपुत, मानस गोस्वामी, नीलकमल साहू,मोहन सेन श्रीराम गौ सेवा संगठन,करण साहू,देंवेंद्र साहू,सुहाग लहरी,सागर साहू,सौरभ साहू,हितेश बैरागी,गज्जू साहू,आदर्श वर्मा,दुर्गेश मिश्रावत, प्रवीण साहू,अक्कू यदु ने स्वागत किया
महामाया मंदिर सांकरा में किए दर्शन
धरसीवा से सिलतरा होते पदयात्रा सांकरा स्थिति प्रसिद्ध महामाया देवी के मंदिर पहुंची यहां गौसेवक लिकेश देवांगन नोहर धीवर पवन पटेल विकास नट छगन वर्मा मोहन सेन ने गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात पदयात्रियो ने मां महामाया देवी के दर्शन किए और कुछ पल गौसेवको से चर्चा की तत्पश्चात रायपुर की ओर पदयात्रा रवाना हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811