सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
गौ भक्तो की लंबे समय से चली आ रही गौ अभ्यारण्य की मांग पूरी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करने बिलासपुर से शुरू हुई गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा आज धरसीवा पहुंची.गौपाल कामधेनु गौशाला के विपुल शर्मा गौभक्त ओमेश बिसेन विपुल शर्मा के चौदह वर्षीय बालक गौरव शर्मा सहित 7 गौभक्त इस पदयात्रा में सामिल हैं.8 सितंबर को बिलासपुर से यह पदयात्रा शुरू हुई थी कल 13सितंबर को मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस पदयात्रा का समापन होगा. सिलतरा व सांकरा में गौसेवको ने पदयात्रा का स्वागत किया

महामाया मंदिर में पदयात्री गौसेवको ने मां महामाया देवी के दर्शन किया इस दौरान विपुल शर्मा ने कहा की लंबे समय से मांग थी हमारी 2023 में उन्होंने 1700किलो मीटर की दिल्ली तक पदयात्रा की थी अब गौ अभ्यारण्य की मांग तो पूरी हो गई है जिसके लिए विष्णु देव साय सरकार का धन्यवाद करते हुए 7सूत्रीय मांग पत्र भी उन्हें सौंपेंगे जिसमे मुख्य रूप से महतारी वंदन योजना की तार गौ वंदन योजना शुरू करने की मांग प्रमुख है।