Let’s travel together.

आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी

0 101

बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त

पिकअप  में 300 लीटर स्प्रिट परिवहन करते पकड़ा

वाहन से बड़ी मात्रा खाली शीशियां, ढक्कन और अन्य सामग्री जब्त

सुरेंद्र जैन  रायपुर

जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है जिले के खुद उपायुक्त कोचिया बनकर शराब तस्करो तक पहुंचे और बातचीत कर शराब की बडी खेप का सौदाकर कार्रवाई को अंजाम दिया.लेकिन इस कार्रवाई की खबरे सामने आने के बाद एक आम आदमी इस कार्रवाई पर खडे हुए सवालो का जवाब ढूंढने में लगा हुआ है.

दरअसल उपायुक्त  ने ये कार्रवाई धरसींवा के इलाके में करना बताया लेकिन उस इलाके के जिम्मेदार अधिकारी पर क्या कार्रवाई की? क्योकि जानकार समेत आम आदमी का मानना है कि शराब की इतनी बडी खेप बिना विभाग के किसी अधिकारी-कर्मचारी की मिलीभगत के बिना लाना और लाकर स्टोर करना मुश्किल ही नही नामुमकिन है.पुरे ऑपरेशन की विभाग से मिली जानकारी के मुाताबिक उपायुक्त महोदय को जरिये मुखबिर सुचना मिली की शराब की एक बडी खेप शहर में आई हुई है जिसके बाद खुद उपायुक्त सक्रिय हुए और शराब तस्कर मोतीलाल साहू को कार (सीजी 10 एफए 8132) में शराब परिवहन करते धर दबोचना बताया उसके पास से बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त की गई. साथ ही एक अन्य आरोपी युवराज साहू को पिकअप (CG25 K 2638) में 300 लीटर स्प्रिट परिवहन करते पकड़ा गया, वाहन से बड़ी मात्रा खाली शीशियां, ढक्कन और अन्य सामग्री जब्त की गई.

आपको बता दे कि राज्य में पूर्ववर्ती सरकार के समय एक 3 हजार करोड रूपयो का बडा आबकारी घोटाला सामने आने के बाद भी आबकारी विभाग की शराब के ओवररेट या शराब तस्करी पर अबतक की गई विभागीय कार्रवाईयों से साफ जाहिर हो रहा है कि इस तरह की लापरवाही किसी बडी गड़बडी को जन्म देती है.फिलहाल सभी आरोपियो को जेल भेजकर आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो ने ये कार्रवाई कर अपनी पीठ खुद थपथपा ली लेकिन इलाके में तैनात जिम्मेदार अधिकारी पर कब कार्रवाई करेगे ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811