Let’s travel together.

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई शिक्षक दिवस

0 246

– पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शो को किया याद

सुरेंद्र जैन धरसींवा

विधानसभा के समीपस्थ टेकारी में स्थित कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया ,राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया। वहीं इस मौके पर छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम जनप्रगति एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर किशोर जदवानी, एवम सेक्रेटरी हरजीत सिंह हुर्रा द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, जनप्रगति एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर ने अपने उत्बोधन में पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एवम शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए ,शिक्षक दिवस की महत्ता बताई एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया,
इस अवसर पर जनप्रगति एजुकेशन सोसायटी के सेक्रेटरी हरजीत सिंह हुर्रा ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के द्वितीय गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। वे हमें सही और गलत का अंतर सिखाते हैं। वह हमें प्रेरित करते हैं। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। उनका समर्पण और मेहनत ही हमारे भविष्य की नींव है।
हमारे शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। वे हर दिन हमें जीवन की महत्वपूर्ण बातें सिखाते हैं। इस विशेष दिन ही नहीं बल्कि हम सभी को अपने शिक्षकों के प्रति सदैव आदर सम्मान करना चाहिए। साथ इस मौके पर छात्राओं द्वारा गाना भी गाये गए, और टीचर्स लोगो के मनोरंजन के लिए अनेकों खेल भी खिलाए गए
कार्यक्रम के दौरान कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी के टीचर्स खुशबू वर्मा, अल्का बघेल, मनोज वर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा,भास्कर साहू मुकेश साहू, देववती पूरी,शैलेश प्रधान, हितेश भोई, निहारिका, दिव्या टिकारिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811