Let’s travel together.

अच्छी सिलाई में ऐसी मेहनत करें कि दूर-दूर तक बदरवास का नाम हो- नेहा यादव

0 93

– बदरवास में अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण उपरांत महिलाओं को दिए गए प्रमाण पत्र

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बदरवास में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण एवं परिधान उत्पादन केंद्र में महिला प्रशिक्षिणार्थियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। इस द्वितीय चरण में 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव, आईएटीडीसी की डायरेक्टर मीरा यादव, अदाणी फाउंडेशन डॉ क्षितिज शर्मा, श्री गोपाल, मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम डॉ अरविंद भार्गव, बदरवास व कोलारस के ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी कर्मचारी एवं महिला सदस्य ग्रहण मौजूद रहे।
महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि सभी महिलाएं यहां से अच्छा प्रशिक्षण लेने के उपरांत सिलाई के मामले में बदरवास का नाम पूरे देश में रोशन करें। हम केवल जैकेट निर्माण के लिए ही नहीं और भी कपड़ों के निर्माण के लिए यहां की सिलाई प्रसिद्ध हो ऐसा काम हमारी महिलाएं करें। इस मौके पर प्रशिक्षण लेने वाली द्वितीय बैच की महिलाओं को प्रमाण पत्र, टूलकिट एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के बदरवास में अदाणी फाउंडेशन द्वारा एक कपड़ा सिलाई केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं और यहां जैकेट निर्माण से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811