रायसेन- प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं व्यापम घोटाले के विरोध में आज मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए रायसेन से सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए। रायसेन युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा एवं रूपेश तंतवार के नैतृत्व में निजी वाहनों से सैकड़ो कार्यकर्ता रवाना हुए। जो भोपाल में सीएम हाउस का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता दौलत सेन,मुकेश शाक्या एवं राजू माहेष्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।