Let’s travel together.

शादी समारोह में अवैध कट्‌टे से हवाई फायर:पुलिस ने 4 युवकों पर केस दर्ज किया

0 1,197

रायसेन। अभी तक आपने विवाह समारोह में लायसेंसी बंदूक रिवाल्वर से हर्ष फायर करने के कई मामले देखे और सुने होंगे लेकिन मध्य प्रदेश के रायसेन के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदका में आई एक बारात के दौरान 4 युवकों ने जोश में आकर देशी कट्टों, रिवाल्वर से खुलेआम जमकर हर्ष फायर किए। जिससे विवाह स्थल पर सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो वायरल होने हुए पुलिस ने चारों युवकों पर प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

जिले के बेगमगंज तहसील के सुल्तान गंज के ग्राम उदका में दुल्हन की बारात आई थी। बारात के दौरान 24 वर्षीय रामाशंकर यादव और पंदरभटा के 3 युवकों हल्कोटी उर्फ संदीप यादव, नयन कुमार जैन और रामपाल यादव ने नाच गाने के दौरान हुड़दंग मचाते हुए देशी कट्टों से कई हवाई फायर किए। इस बीच किसी युवक ने उनके वीडियो बनाए और वायरल कर दिए। कुछ ही देर में यह घटना चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर सुल्तानगंज पुलिस पर मामला दर्ज करने को लेकर दबाव बनाने लगा। जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

थाना प्रभारी विमलेश राय द्वारा कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौजूद लोगों द्वारा जिले के सभी अधिकारियों से शिकायत करते हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 25/27 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्जकर चारों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर देशी कट्टे जब्त किए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बड़ा सवाल : शादी समारोह में कहा से आए देशी कट्‌टे

यह देशी कट्टे जिले में कहा से आए। जिले में देशी कट्टे और इस तरह के अन्य अवैध हथियारों से फायर करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि नगरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तक ये अवैध हथियार कहां से पहुंच रहे हैं। अब सब यह पता करना और कार्रवाई करना पुलिस के लिए चुनौती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811