Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ता आत्महत्या मामला::कांग्रेस की जांच समिति कल से शुरू करेगी अपनी जांच

0 141

सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के बरबंदा रेलवे फाटक के समीप भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल की सिर कटी लाश मिलने के मामले में गठित कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच समिति कल सोमबार से अपनी जांच शुरू करेगी।
जांच समिति की सदस्या पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने इस प्रतिनिधि को बताया की पार्टी द्वारा गठित जांच समिति में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को संयोजक बनाया गया है वहीं कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव एवं विधान सभा क्षेत्र से वह स्वयं और पूर्व विधायक अनिता शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं
*मृतक के घर से शुरू करेंगे जांच*
जांच समिति सोमवार की दोपहर मृतक संतोष पटेल के घर पहुंचेगी उनके परिवार जनों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए वहीं से जांच शुरू की जाएगी और उन तमाम कारणों पर जांच में प्रकाश डाला जाएगा की मृतक ने आत्महत्या ही की है या यह हत्या है इन पहलुओं की भी जांच करेंगे यदि उसने आत्महत्या की तो आखिर वह इतना मजबूर क्यों हुआ की उसे अपनी जान देनी पड़ी वह कौन हैं जिनके कारण उसने यह कदम उठाया इन तमाम कारणों की जांच बारीकी से करते हुए जांच समिति अपनी रिपोर्ट पीसीसी को देगी घटना स्थल पर सर्वप्रथम जो लोग पहुंचे थे उनसे भी चर्चा करेंगे और जैसा की जानकारी मिली की मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइट नोट मिला तो उसमे संतोष पटेल ने क्या लिखा इसकी भी जानकारी ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811