Let’s travel together.

बाइकों की आमने- सामने टक्कर में छह घायल दो गंभीर रेफर

0 110

दोनों ही परिवार काजलिया मिलन के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में कई स्पाट दुर्घटना जोन बन चुके हैं लेकिन ना तो जन प्रतिनिधि और ना ही अधिकारी इन स्पाट के सुधार की तरफ ध्यान दे रहे हैं जिसे आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ताजा मामला बेगमगंज जनपद क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में सामने आया जहां घाटी और मोड़ एक साथ होने के कारण दो बाइकें आमने- सामने टकरा गई


दोनों बाइको के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर में हेड इंजुरी होने के कारण डॉ चंद्र मोहन गुर्जर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया है दोनो ही बाइकों पर तीन- तीन लोग सवार थे । चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।


आपको बता दें कि राममोहन प्रजापति पुत्र माखन प्रजापति उम्र 20 साल निवासी बडगवां सुबह करीब 10:30 बजे बड़गवां से बेगमगंज आ रहे थे वहीं जेरा निवासी लाल साहब पुत्र मुन्ना ठाकुर अपनी बाइक से सुनेहरा से कीरतपुर जा रहे थे की मोड पर दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गई जिसमें उक्त दोनों गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया है वहीं अन्य घायलों में दिव्या 16 वर्ष सुनीता 30 वर्ष रानी 24 वर्ष आदि को चोटे आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811