पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक दीवानगंज सहित अन्य स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस उल्लास से मनाया
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज , हाई स्कूल सेमरा, माध्यमिक शाला अंबाडी,मुस्काबाद, जमुनिया, एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शालादीवानगंज,सत्ती ,बसिया,बरजोर पुर, निनोद, कयामपुर ,संग्रामपुर, मुनारा, कलीटोर ,पिपरई,खेड़ा, नरखेड़ा, सरार खोहा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

सभी गांव में छात्राओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेते हुए प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा भारत माता की जय हो, गांधी बापू अमर रहे , भगत सिंह आजाद की जय हो, जब तक सूरज चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा का नारा लगाते हुए फेरी निकाली गई। हालांकि सुबह से ही बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई थी इसके बावजूद भी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय भावना से ओत प्रेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वही पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दीवानगंज के छात्र-छात्राओं ,शिक्षक और ग्रामीणों के सामने दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक, उप सरपंच शमीम ,संकुल प्राचार्य टीडी मेश्राम ने अपने विचार रखे, कार्यक्रम का संचालन एमएल अहिरवार ने किया स्काउट प्रभारी राजेश कुशवाह ने अनुशासन एवम व्यवस्था संभाली। सभी शिक्षक साथियो ने एक जुटता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाई, कार्यक्रम के उपरांत मनोज पवार ने आभार व्य