Let’s travel together.

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

0 81

शहर के शासकीय आशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी बैंड दल के साथ हुए शामिल

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

आजादी का  जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहा है जिसको लेकर नित्य प्रतिदिन नए-नए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं सोमवार को रायसेन जिले के बेगमगंज के सीएम राइज स्कूल के परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैंड दलों के साथ जागरूकता रैली निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया वहीं देश की आजादी में शहीद हुए देश भक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सीएम राईज स्कूल से प्रारंभ हुई तिरंगा जागरूकता रैली में समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र और खिलाड़ियों ने भाग लिया रैली में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर सम्मिलित हुए।


हुए सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं और खिलाड़ीयो के साथ नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र ठाकुर, एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एस आर देशमुख, थाना प्रभारी संतोष सिंह, बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव सहित प्रमुख रूप से शामिल रहे। हर घर तिरंगा जागरूकता रैली नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई पुराना बस स्टैंड से वापस होकर सीएम राइज स्कूल पहुंची जहां पर समापन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक- शिक्षिकाएं, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811