Let’s travel together.

नहीं थम रहा वाहनों की तेज रफ्तार सिलसिला, दुर्घटनाओ का बना रहता हे डर

0 60

 देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन

इस नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों से अंधी रफ्तार से वाहनो की दौडभाग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा न ही तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पर प्रशासन लगाम कसने को तैयार दिख रहा है जिससे दुर्घटना का भय बना हुआ है ।
जानकारी के अनुसार इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी एवं कम दूरी के छोटे बडे वाहनों की अंधी रफ्तार ने लोगों को भयभीत कर दिया है इतना ही नहीं चाक चौराहे जहाँ खासी भीडभाड रहती है तथा चौराहों पर सडक आरपार करने का सिलसिला लगा रहता है इसके साथ ही स्तूप एवं रेलवे स्टेशन सहित गुलगांव चौराहा जहाँ से लगभग पचास गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है वहीं ओवरब्रिज सीधा राष्ट्रीय राजमार्ग को जोडता है इन क्षेत्र मे हमेशा ही दुर्घटना का भय बना रहता है हालांकि इन क्षेत्रों मे दुर्घटना घटित हो भी चुकी है बावजूद इसके नगर की व्यस्ततम क्षेत्र पर न तो वाहनो की रफ्तार पर ही नियंत्रण लग सका न ही कहीं कोई नियंत्रण रफ्तार हेतू सांकेतिक बोर्ड ही लगाये जा सके हैं इस वाहनों की तेज रफ्तार पर न तो पुलिस न ही परिवहन विभाग को ही सुध लेने की फुरसत मिल पा रही है जिससे वाहनों के तेज गति होने से लोगों सहित पर्यटकों को सडक पार करने अपनी जान जोखिम मे दिखाई देती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811