Let’s travel together.

पोस्टमार्टम हाउस समेत कई शासकीय इमारतें क्षतिग्रस्त, जल्द मरम्मत की दरकार

0 44

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

भारी बारिश के चलते एक ओर जहां इमारतों को ढहने की घटनाओं के चलते शासन प्रशासन की निगाह जर्जर हालत में खड़ी इमारतो को खाली करा कर जमीदोज करने की कार्यवाही की जा रही है वहीं कलेक्टर के आदेश अनुसार तहसीलदार भरत पांडे द्वारा बक्सवाहा नगर की क्षतिग्रस्त इमारतो का मुआयना कर कार्यवाही की जा रही है

गौरतलब है कि बक्सवाहा नगर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग , पुलिस विभाग, पशु चिकित्सालय,पीडब्ल्यूडी, राजस्व समेत कई विभागों की इमारतें 6 से 7 दशक से अधिक पुरानी हो चुकी हैं जिन में से कई इमारतो को मरम्मत और कई इमारतों को जमीदोज करने की जरूरत है

हाल ही में तहसीलदार भरत पांडे द्वारा ऐसी इमारतो का लगातार मुआयना किया जा रहा है जिसमें बक्सवाहा बस स्टैंड स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के निरीक्षण के बाद कई कक्षों को मृत घोषित करते हुए उपयोग न करने की कार्रवाई की गई थी

इसी तारतम्य में तहसीलदार भरत पांडे , थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को, सी एम ओ जितेन्द्र नायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा के पोस्टमार्टम हाउस का सामूहिक निरीक्षण किया जहां पाया की इमारत काफी जर्जर स्थिति में खड़ी है और कभी भी ढह सकती है वही बीएमओ सत्यम असाटी ने जानकारी देते हुए बताया की पोस्टमार्टम हाउस की स्थिति अत्यंत खराब है वर्षा कालीन मौसम में डॉक्टर एवं संबंधित कर्मचारियों को कार्य करने में अत्यधिक भय बना रहता है वहीं ज्ञापन के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी को सूचना प्रेषित कर पोस्टमार्टम हाउस के नवीनीकरण की मांग की गई है

इस संबंध में तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया गया है संबंधित विभाग को पत्र लिखकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811