मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम हिस्सों में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनका रहन-सहन, खानपान, रीति-रिवाज वगैरह आम लोगों से अलग है. समाज की मुख्यधारा से कटे होने के कारण ये पिछड़ गए हैं. इस कारण भारत समेत तमाम देशों में इनके उत्थान के लिए, इन्हें बढ़ावा देने और इनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1994 को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी वर्ष घोषित किया था।

इसी के तहत 9 अगस्त को सांची विकासखंड के अंतर्गत आने ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बांसिया में मानव विकास सेवा संस्था द्वारा आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भजन के माध्यम से एवं स्टॉल लगाकर पुराने खान-पान के बारे में बताया गया मानव विकास संस्था द्वारा ग्राम में चल रही लोक आधारित विकास प्रक्रिया के माध्यम से लोगों के साथ में आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों ने भी आदिवासी लोगों के साथ चल रही योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। अतिथि के रूप में एपीओ प्रवीण त्रिपाठी जनपद सदस्य चरण सिंह अहिरवार, रूपवती जाटव ,सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार हरिओम एवं परियोजना के समन्वयक आकाश रमन एनिमेटर जितेंद्र अहिरवार ,भवानी सिंह, रूबी अहिरवार एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।