15 अगस्त को अंजना ऑस्ट्रेलिया के कोसियासको पर्वत की चोटी में रोहण कर देगी पर्यावरण सरंक्षण और वृक्षारोपण का संदेश
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अवनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा रायसेन जिले के दीवानगंज की प्रतिभाशाली महिला पर्वतारोही अंजना यादव को क्लाइंबिंग के लिए किट प्रदान की।अंजना अपने साथ अवनी द्वारा प्राप्त सीड बॉल्स भी लेकर जाएंगी और पर्यावरण सरंक्षण और वृक्षारोपण का संदेश देंगी।15 अगस्त को अंजना ऑस्ट्रेलिया के कोसियासको पर्वत की चोटी में रोहण करेंगी।

अवनी टीम की तरफ से प्रेसीडेंट डॉ० स्मिता राशी, सेक्रेटरी संजय गुप्ता,फाउंडर विजय गुप्ता,कोषाध्यक्ष नमिता गुप्ता ने उन्हें ये किट एक पर्यावरण एवम् स्वास्थ्य अवेयरनस संबंधित कार्यक्रम में प्रदान की।महिला सशक्तिकरण को प्रमाणित करती अंजना जी को मिशन की सफलताओं लिए अवनी टीम के अन्य सदस्यों चंद्रशेखरन जी, रूपा जी, शिव पाठक,डायरेक्टर आर एन पटेल द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की।