Let’s travel together.

जर्जर बिल्डिंग में संचालित कर रहे थे स्कूल, बच्चों की जान से हो रहा था खिलवाड़ तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कराया बंद

0 48

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

बस स्टैण्ड स्थित कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन में कक्षाऐं संचालित कराई जा रही है जिस पर बुधवार सुबह तहसीलदार भरत पाण्डे ने जर्जर भवन का निरीक्षण किया।

बकस्वाहा नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल की जर्जर हाल में खडे स्कूली भवन में छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहीं हैं। लेकिन इसको लेकर विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद बुधवार सुबह तहसीलदार ने स्कूल पहुंचकर क्षतिग्रस्त इमारत का बारीकी से मुआयना किया जिसमे मध्यान भोजन कक्ष के साथ लगभग 11 कक्ष क्षतिग्रस्त पाए साथ ही मध्यान भोजन कक्ष को उपयोग न करने की समझाइस प्राचार्य को दी गई
वही अभिभावकों का कहना है कि विभाग और प्रशासन द्वारा इस जर्जर भवन की ओर ध्यान नहीं देने से कभी भी घटना घट सकती है और वहां पर पढ़ाई करने वाले बच्चों की हानि हो सकती है। लेकिन किसी के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विभाग की लापरवाही के चलते बच्चों को खतरें की बीच बैठ पढ़ाई करनी पड़ रही है। क्षतिग्रस्त भवन में बैठकर शिक्षा अध्ययन करने को मजबूर हैं। जहां पर बच्चे क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को देखकर चिंतित व भयभीत नजर आ रहे है। नगर के मेन बसस्टैंड स्थित इकलौते शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल है। जहां पर विकासखंड की व नगर की 1000 से अधिक छात्राएं शिक्षा अध्ययन करने के लिए आती हैं। इन सभी क्षतिग्रस्त कमरों में कक्षाएं संचालित की जा रही है। जिस पर प्रशासन की अनदेखी की बजह से अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया। शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल जो कि नगर के बीचों बीच स्थित है जहां जनप्रतिनिधियों शासकीय बाशिंदों का हमेशा का आना-जाना है पर स्कूल की जर्जर इमारत को देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है।

इस संबंध में तहसीलदार भरत पांडे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश अनुसार नगर के समस्त क्षतिग्रस्त भवनो का मुआयना किया जा रहा है जानकारी मिलने पर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बक्सवाहा का निरीक्षण किया जिसमें पाया कि मध्यान भोजन कक्ष के साथ-साथ दस से अधिक कक्ष अधिक जर्जर हालत में है प्राचार्य को निर्देशित किया है कि मध्यान भोजन कक्ष का उपयोग तत्काल बंद कर दें साथ ही अन्य कक्षाओं की जानकारी कलेक्टर महोदय को तत्काल पहुंचा दी जाएगी जिससे भवन को पूर्णता मिटाया जा सकें और नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811