Let’s travel together.

सम्राट अशोक बांध सागर हलाली डैम की सिचाई परियोजना के अंतर्गत बनी नहर में किए गए घटिया निर्माण

0 147

करोड़ों रुपए की लागत से 5 साल पहले ही नहर निर्माण कार्य

इसके 2 साल बाद ही सेमरा गांव पर बनी नहर जगह-जगह चटक गई

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सम्राट अशोक बांध सागर( हलाली डैम) की सिचाई परियोजना के अंतर्गत बनी नहर में किए गए घटिया निर्माण कार्य अब धीरे-धीरे उजागर होने लगा है। करोड़ों रुपए की लागत से 5 साल पहले ही नहर निर्माण कार्य किया गया था इसके 2 साल बाद ही सेमरा गांव पर बनी नहर जगह-जगह चटक गई। ठेकेदार ने उसकी मरम्मत आज तक नहीं कराई। वही अंबाडी, मुस्काबाद के पास ठेकेदार ने नहर का पक्का निर्माण कार्य नहीं कराया था। 5 साल से कच्ची नहर पड़ी हुई थी। अंबाडी सेमरा के बीच में 5 साल से पड़ी अधूरी नहर को एक महीना पहले ही ठेकेदार द्वारा बनाया गया था एक महीने भी नहर नहीं टिक पाई और अंबाडी के पास धंस गई। कई जगह नहर में दरार चल गई जबकि यहां नहर का कार्य एक महीना पहले ही प्रारंभ हुआ था।

बता दें कि नहर को बने हुए अभी 6 साल भी पूरे नहीं हुए हैं। इसमें अधिकारियों के संलिप्त होने की वजह निर्माण भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गया है। ठेकेदार ने बेहद ही घटिया तरीके से नहर का निर्माण किया है। इस कारण 6 साल के भीतर ही जगह-जगह दरारें पड़ गई है। लेकिन अब किसानों की मांग उठने लगी है ग्राम बरजोरपुर, सरार, नरखेड़ा, सेमरा ,अंबाडी, मुस्काबाद, जमुनिया, कुल्हड़िया, संग्रामपुर, कायम पुर यदि गांव के किसानों ने मांग की है कि नहरों के निर्माण कार्य की वरिष्ठ अधिकारी जांच करें। ओर दोषी ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि नहर के निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। जिसे लेकर किसानों के द्वारा शुरू से ही विरोध जताया जाता जा रहा था लेकिन अधिकारियों ने कभी भी इसकी सुध नहीं ली। जिसका नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार मनमानी से घटिया निर्माण करता चला गया। नहरों के निर्माण के लिए जो मापदंड तय किए गए थे उनकी अनदेखी की गई है। घटिया निर्माण का अंदाजा नहर की हालत को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। नहर जगह जगह फूटने लगी है जितनी भी नई जगह पर नहर बनी है उतनी सब जगह दरारें आने लगी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। ठेकेदार ने किस हद तक घटिया निर्माण किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811