यशवंत सराठे बरेली रायसेन
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का देवी अहिल्याबाई इंदौर द्वारा सीधा प्रसारण महाविद्यालय में प्रसारित किया गया । तत्पश्चात महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसमें अतिथि रूप में उपस्थित रिटायर्ड प्राध्यापक डॉ. एच एन शर्मा का महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा फूल माला पहनाकर एवम श्रीफल और शाल देकर सम्मान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अतिथि ने गुरु पूर्णिमा का महत्व, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठ भूमि पर वक्तव्य देकर विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। विद्यार्थियों ने गुरु शिष्य परंपरा: भारतीय परंपरा में गुरु शिष्य संबंधों की महत्ता पर चर्चा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप चौहान जी ने सबको गुरू पूर्णिमा पर शुभकामनाए दी।कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती नीलू यादव द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ देवश्री बघमार एवम श्री संतोष वर्मा द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान जी एवं प्राचार्य डॉ नीरज दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर एन सक्सेना द्वारा अतिथि का परिचय दिया गया और अंत में डॉक्टर देवेंद्र अहिरवार द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में श्री एस के बक्शी, श्री अखिलेश खटीक, डॉ सुनील सिंह चौहान, डॉ राजेश कचौली, श्रीमती सुरभि प्रिया, डॉ वर्षा गौतम, डॉ यशवंत शुक्ला, श्रीमती उर्मिला वास्केल, श्री कमलेश लोधी एवं श्री अरुण दुबे उपस्थित रहे।