Let’s travel together.

कृत्रिम गर्भधान की ट्रिपल एस स्कीम से पशुधन बढ़ाने की मुहिम शुरू ,शिवपुरी कलेक्टर की अभिनव पहल

0 242

 

– गौवंश में कृत्रिम गर्भाधान की ट्रिपल एस स्कीम लागू

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पशुपालकों के लिए कलेक्टर रवींंद्र कुमार चौधरी की पहल पर कृत्रिम गर्भधान की ट्रिपल एस स्कीम शुरू की गई है। इस स्कीम का लाभ ज्यादा से ज्यादा पशुपालक उठा सकें इसके लिए पशुपालन विभाग को टास्क भी दिया गया है। ट्रिपल एस स्कीम के लिए लगभग एक लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर रवींंद्र कुमार चौधरी द्वारा पशुपालन विभाग के सभी चिकित्सक अपने-अपने विकासखंड में किसानों से संपर्क करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

नई तकनीक पशुपालकों को लिए फायदेमंद-

कृत्रिम गर्भधान की ट्रिपल एस स्कीम (सेक्स सोर्टेड सीमन) की नई तकनीक किसानों के लिए लाभदाई है। शिवपुरी जिले में लगभग चार लाख पशुधन है। ट्रिपल एस स्कीम के लिए लगभग एक लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुपालन विभाग के सभी चिकित्सक अपने-अपने विकासखंड में किसानों से संपर्क करें। गौ सेवक और गौ मित्रों के माध्यम से योजना के बारे में पशुपालकों को बताएं। प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करके योजना का क्रियान्वयन कराएं। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए हैं। बैठक में उपसंचालक डॉ.एम.सी.तमोरी सहित जिले के विभिन्न विकास खण्डों के पशु चिकित्सक उपस्थित हुए।

गाय एवं भैंस के उन्नत नस्ल को मिलेगा बढ़ावा-

पशुपालन विभाग की एक बैठक के दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में नई तकनीक को अपनाना जरूरी है। शासन द्वारा संचालित ट्रिपल एस स्कीम को अपनाएं। यह सेक्स सॉर्टेड सीमन गाय एवं भैंस के उन्नत नस्ल का उत्पादन करेगा जिसमें गीर साहिवाल मुर्रा जैसी नस्ल शामिल है जिससे किसानों का दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और आय में भी वृद्धि होगी। पशु पालन विभाग के अधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान कार्य हेतु उपयोग में आने वाली साम्रगी गौ सेवकों को आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभी जिले में 10 हजार सैंपल किट प्राप्त हुई हैं और अभी तक 1100 सैंपल किए गए हैं। इसके साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार, पेम्पलेटस एवं बैनर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार करने के निर्देश दिए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811