Let’s travel together.

किसान का शव खेत के साइड से डला हुआ मिलने सै फैली सनसनी

0 220

सिर में चोट का निशान परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्ति की पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया जांच में

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत महुआ खेड़ा कला गांव में शाम 6 बजे अपने खेत पर गए किसान का शव खेत के साइड से नाले में डला हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन किसान को उठाकर सिविल अस्पताल बेगमगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर में चोट का निशान होने से परिजन पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका व्यक्त कर कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं वहीं पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि मामला क्या है।
आपको बता दें कि महुआ खेड़ा कला निवासी किसान मोजी लाल पिता तुलाराम लोधी उम्र करीब 60 वर्ष मंगलवार की शाम करीब 6 बजे अपने खेत पर गया था वापस नहीं लौटा परिजनों ने खोजबीन की तब उसकी डेड बॉडी खेत के साइड में मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया ग्राम चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811