रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 में उचित मूल्य की दुकान दोनों उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आए हैं आपको बता दें कि उचित मूल पर काम करने वाले कर्मचारी कालूराम राय द्वारा दुकान पर गल्ला लेने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता की बात सामने आ रही है।

आपको बता दे की पहले भी इस दुकान की शिकायत जिला खाद्य अधिकारी संदीप भार्गव से की गई थी।पर कार्यवाही न होने के कारण कालू राम राय के हौसले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। जानकारों की माने तो कालू राम राय दुकान पर शराब पीकर आता है।और मनमर्जी से दुकान खोलता और बंद कर देता है।जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना है
मेरे पास आज कुछ लोगों ने शिकायत की है मैं दुकान जाकर जांच करता हूं। यदि लापरवाही पाई गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी
संदीप भार्गव खाद्य निरीक्षक रायसेन
उचित मूल्य की दुकान पर काम करने वाले कालूराम राय द्वारा दुकान समय पर नहीं खोली जाती और समय से पहले बंद कर दी जाती है।वहीं उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता भी की जाती है। वहीं कालूराम राय दुकान पर शराब पीकर आता है। ज्यादातर महिलाएं आती है जो अपने आप को असहज महसूस करती है जिम्मेदार अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
मनीष मालवीय
पालक महासंघ जिलाध्यक्ष रायसेन
आपके द्वारा मुझे जानकारी दी है कि मेरे वार्ड में संचालित होने वाली उचित मूल की दुकान पर काम करने वाले कालूराम राय द्वारा समय पर दुकान नहीं खोली जाती है उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है मैं अधिकारियों से बात करता हूं यदि ऐसा है तो अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
अमरेंद्र रेनू सिंह
वार्ड 21 पार्षद मंडीदीप नगर पालिका