Let’s travel together.

गंगा सप्तमी का पर्व 8 मई को,इसी दिन भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थीं मां गंगा

0 118

हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थीं। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन को गंगा जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल 8 मई को गंगा सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाएगा।
गंगा सप्तमी के पावन दिन गंगा नदी में स्नान करना चाहिए, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से घर में रहकर ही नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान करें।स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलि करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।मां गंगा का अधिक से अधिक ध्यान करें।मां का ध्यान करते हुए पुष्प अर्पित करें।इस पावन दिन घर के मंदिर में ही मां गंगा को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।घर में ही मां गंगा की आरती करें।
मां गंगा को मोक्षधायनी भी कहा जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। मां गंगा की कृपा से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम हो जाता है।

मां को इस मंत्र से करें प्रसन्न-
इस पावन दिन ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’ मंत्र का जप करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग क्रिकेट मैराथन, 250 खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्ड को दी चुनौती     |     तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत     |     बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811