Let’s travel together.

चलती स्कूल मैजिक वैंन  खाई पलटी ,8 बच्चे गंभीर घायल

0 56

शाजापुर। जिले के अकोदिया नगर के एक प्राइवेट स्कूल का मैजिक वाहन स्कूल आते समय अकोदिया शुजालपुर मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गया मैजिक वाहन में 17 बच्चे और एक शिक्षिका मौजूद थी जो इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं इन घायलों मे 8 बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकोदिया ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है जहां सभी का उपचार जारी है।

अकोदिया नगर के शारदा कांवेंट स्कूल की एक मैजिक जो की ग्राम अजनई, कोहलिया ओर चापडिया के बच्चों को लेकर आ रही थी तभी शुजालपुर रोड पर भटियानी जी वेयरहाउस के पास मैजिक अचानक पलटी खा गई, मैजिक में 17 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी । इस दौरान लगभग 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही ड्रायवर को भी चोंटे आई । बताया जा रहा है कि अचानक गाड़ी के सामने गाय के आने से गाड़ी पलटी खा गई । मौका स्थल पर उपस्थित लोगों ने एवं राहगीरों के द्वारा बच्चों को मैजिक से बाहर निकाला गया एवं अकोदिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकारी मिलते ही एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल भी अस्पताल पहुंचे एवं उपचारित बच्चों की जानकारी ली । इस दौरान अकोदिया थाने से एएसआई खुमानसिंह पुनिया, प्रधान आरक्षक विपिन सिंह तौमर, आरक्षक रवि रघुवंशी मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811