मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीछले कई दिनों से किसान झमाझम बारिश का इंतजार करते करते बेहाल हो गया है। क्षेत्र में कुछ दिनों से झमाझम बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। फसलों को सूखे से बचाने के लिए किसान वैकल्पिक साधनों से सिंचाई कर फसलों को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि रोपाई के समय मानसून की सकारात्मक स्थिति देख काफी खुश थे। खुशी-खुशी खेतों में धान की रोपाई भी की थी। रोपाई के समय हुई बारिश ने सोने पर सुहागा का कार्य किया। लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश नही होने से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद टूट रही है। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं आने के कारण पंपिंग सेटों से सिंचाई की जा रही है। जो डीजल की महंगाई के कारण बेहद महंगी पड़ रही है। अगर एक या दो दिन में बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पर असर पड़ना प्रारंभ हो जाएगा। क्षेत्र के किसानों ने कि पिछले कई सालों से अच्छा उत्पादन और उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पाने के कारण कर्ज बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्र में कई किसानों के गड़े पानी से अभी तक नहीं भराए हैं। पानी से गड़े भर जाते तो किसान धान रोपना प्रारंभ कर देते। कई किसानों ने धान तो रोप दी मगर पानी नहीं गिरने के कारण पीली पड़ने लगी है।
निवास मीना, आकाश साहू, सुरेश साहू, दिनेश साहू ने कहा कि अब तो सब भगवान भरोसे ही है। अच्छी बारिश की उम्मीद में धान की रोपाई की थी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने पर रोपाई ट्यूबवेल से पानी दे रहे थे। लेकिन बारिश न होने के चलते प्रतिदिन पानी देने के बाद भी फसल पीली पड़ गई है। अगर एक सप्ताह में अच्छी बारिश नहीं होती है तो किसानों के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।