Let’s travel together.

जर्जर स्कूल भवन तोड़ने के निर्देश,कलेक्टर ने बच्चो के साथ किया मध्यान्ह भोजन

0 85

सुरेंद्र जैन धरसींवा

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह मंगलबार को कूँरा नगर पहुचे यहां उन्होंने जर्जर स्कूल भवन तोड़ने के निर्देश दिए स्कूली बच्चो से चर्चा की ओर उनके साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से निकलने वाले बच्चों को रोककर उनके बैग को खोलकर स्वयं देखा और वितरित पुस्तकों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल की तरफ से पुस्तकें मिलने की बात पूछी। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर को बताया कि पुस्तकें मिल चुकी है और सुरक्षित करने कवर भी लगा दिए है कलेक्टर ने कहा कि अच्छे से पढ़ाई कीजिए। कलेक्टर ने कुरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। कलेक्टर ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और स्कूल खुलने के टाइमिंग को भी पूछा। साथ ही स्कूल परिसर के जर्जर और पुराने भवन को नष्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उस स्थान को उपयोगी बनाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद और एसडीएम श्री नंदकुमार चैबे उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने चखा मध्यान्ह भोजन का स्वाद*

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम कुरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मध्यान्ह भोजन कीचन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जल्द ही कीचन शेड को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर कुरा के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे और मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा। कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं को भी देखी। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर पौधेरोपण करने के निर्देश दिए और फेंसिंग करने के लिए भी कहा। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरा के मध्यान्ह भोजन कीचन का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

“किशोरी से मातृत्व तक” महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     डायवर्सन पर चेतावनी बोर्ड नहीं, पुलिया में गिरी बाइक, युवक की मौत, परिजनों का सड़क कंपनी पर आरोप     |     14 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता     |     कवि गज्जे भैया स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मार्च को     |     सनातन परंपरा और संस्कृत से ही होगा प्राचीन संस्कृति का संरक्षण – उप मुख्यमंत्री     |     उप मुख्यमंत्री ने निषादराज जयंती समारोह का किया शुभारंभ भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं भगवान निषादराज – उप मुख्यमंत्री     |     गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा     |     कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर, जप्त किए 16 नग घरेलू सिलेंडर     |     गौ सेवकों ने गौ कथा का दिया निमंत्रण     |     पुलिस ने  हॉट बाजार में की गश्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811