Let’s travel together.

भाजपा नगर मंडल ने फूंका राहुल गांधी का पुतला-हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर थे नाराज

0 130

अनुराग शर्मा सीहोर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने वाला बयान दिया था। इसको लेकर पूरे देश में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है। शहर के कोतवाली चौराहे पर भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही उनका पुतला फूंककर इस मामले में माफी मांगने की मांग की है।
मंगलवार को शहर के कोतवाली चौराहे पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया। इस दौरान वक्ताओं ने माफी मांगने के लिए कहा। बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक बताया था। जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। राहुल गांधी हमेशा ऊंट पटांग बयान देते हैं। वह हिंदू विरोधी हैं। उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को कई बार आहत किया है। इसलिए राहुल गांधी माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी सदस्यता को भी रद्द किया जाए। अगर राहुल गांधी दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उनको सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र राठौर मानसिंह पवार, प्रदीप बिजोरिया, सीमा परिहार रमाकांत समाधिया मोहन चौरसिया अशोक सिसोदिया आशुतोष त्यागी आशीष पचौरी, कमलेश कटारे, कमलेश कुशवहा, महेश पारिक, संतोष कुशवाहा गुलशन जैन नितेश राठौर बृजमोहन सोनी, नरेन्द्र राजपूत, सोनू ठाकुर हर्ष भानु राठौर, पूरन सिंह, सुनील लवानिया कमलेश कुशवाहा मुकेश मेवाडा राहुल राय अनूप चौधरी प्रेमलता राठौर उमा खत्री सीमा सक्सेना पुष्प लता राठौर, शंकर शर्मा रमेश शर्मा सुनील राठौर राजेंद्र व्यास राजेश परिहार रामचंद्र पटेल सुभाष मेवाड़ा आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811