-मानस यात्रा पहुंची संकट मोचन हनुमान मंदिर संत ने दिया आशीर्वाद
उदयपुरा रायसेन- श्री रामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा संचालित मानस यात्रा का कार्यक्रम तलापुरा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पहुंचने पर समिति अध्यक्ष, भगवान सिंह एवं मंदिर पुजारी नीरज दुबे ने मानस प्रवक्ताओं का पुष्पमाला के माध्यम से स्वागत किया, आयोजित सत्संग सभा में मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने मानस के बालकांड में ही संतों का वर्णन किया है, जिनके चित्त में समता, जिनका ना कोई मित्र है और ना शत्रु, जैसे हाथ में रखे हुए सुंदर फूल दोनों ही हाथों को समान रूप से सुगंधित करते हैं, वैसे ही संत शत्रु और मित्र दोनों का ही समान रूप से कल्याण करते हैं, गुरु प्रसंग की महिमा पर धर्माअधिकारी राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए आज विश्वामित्र और वशिष्ठ जैसे गुरुओं की आवश्यकता हे।

सत्संग सभा में मंगलाचरण, गुरु वंदना, संत वंदना पर सुंदर व्याख्या नर्मदा प्रसाद रामायणी, हरिदास शास्त्री, छोटे महाराज, राम नरेश शास्त्री, लक्ष्मण पचौरी, राकेश दीक्षित, परमानंद मिश्रा, एवं योगेश पांडे ने बहुत सुंदर विचार रखें, शतायु प्राप्त संत श्री राम बाबा अपने भक्त मंडल के सहित कार्यक्रम में पहुंचे और श्री रामधुन गायन कर संदेश दिया की सत्संग और हरि कीर्तन से सभी का कल्याण संभव है, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी ने संत आगमन पर सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर किया, यात्रा संयोजक अधिवक्ता चतरनारायण रघुवंशी ने संत श्री सहित मानस प्रवक्ताओं का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया, क्षेत्र की सुख शांति एवं सेवा संकल्प की भावना के साथ मानस ग्रंथ की मंगल आरती, युवा श्रोतागण, हरि शरण व्यास, सुदामा रघुवंशी,अमित रघुवंशी, मोहित लोधी, देवेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी, मुकुंद विश्वकर्मा, दीपक रावत, आदित्य प्रजापति, सहित मानस प्रेमी जनों द्वारा की जाकर प्रसाद ग्रहण किया!