पूर्व केबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक ने की मुलाकात
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की गैरतगंज तहसील मे सिर्फ़ एक सरकारी कालेज है इस मे स्नाकोत्तर कक्षायें संचालित नही होती है जिसकी वजह से क्षेत्रभर के छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्ही परेशानियों को देखते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से भेंट कर स्नाकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने का आग्रह किया है।

शनिवार को प्रदेश सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार से भोपाल स्थित उनके आवास पर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज में एमए, एमकॉम एवं एमएससी की स्नातकोत्तर कक्षायें प्रारम्भ करने एवं देवनगर व साँची में महाविद्यालय खोले जाने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी कॉलेज में स्नाकोत्तर कक्षाओं के नही होने से छात्र छात्राओं की परेशानियों से भी अवगत कराया। विधायक के आग्रह पर उच्च शिक्षा मंत्री ने जल्द से जल्द गैरतगंज में कक्षाएं शुरू कराने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि गैरतगंज तहसील में एक मात्र सरकारी कॉलेज है जिसमे स्नातक कक्षाएं ही शुरुआती दौर से संचालित है इसके बाद क्षेत्रीय छात्र छात्राओं द्वारा आगे की पढ़ाई बाहरी तहसीलों में जाकर अपनी पढ़ाई करना पड़ती है। यही नही कई छात्र स्नातक के बाद पढ़ाई छोड़ देते है ऐसे में लंबे समय से स्नाकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग की जा रही थी। छात्र छात्राओं की इस समस्या को क्षेत्रीय विधायक ने गंभीरता से लेकर शासन स्तर पर उनकी समस्या पहुंचाई है।
इनके साथ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष हरिनारायण धाकड़, सदस्य भागचंद चौरसिया आदि मौजूद थे।