Let’s travel together.

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई इलाकों से बाइक चुराने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

0 104

 

– चोरी की गईं 18 बाइकें बरामद

– 11 लाख से ज्यादा कीमत की चोरी की गई बाइकें बरामद की गईं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने बाइक चुराने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के इलाकों से बाइकें चोरी करते थे और इन बाइकें को चोरी करने के बाद दूसरे स्थान पर बेच देते थे। पुलिस ने इन चोरों के पास से 11.80 लाख रुपए कीमत की 18 बाइकेंबरामद की हैं जो विभिन्न स्थानों से इन आरोपियों द्वारा चोरी की गई थीं। पुलिस ने इन आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े-

करैरा थाना टीआई विनोद छावई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सुनारी चौकी क्षेत्र में मंगला माता तिराहे पर वाहन चैकिंग लगाई तो ग्राम देहरेटा की तरफ से बिना नंबर की दो बाइक से तीन युक्क आते दिखे। पुलिस ने पहली बाइक सवार कौरा के ग्राम गोकंदा निवासी कोमल (24) पुत्र मुलायम रावत व सीहोर थाने के ग्राम कारोवाह निवासी प्राकुल उर्फ लल्ला (20) पुत्र अटलबिहारी उर्फ अट्टो रावत तथा दूसरी बाइक सवार ग्वालियर के बेलगढ़ा थाने के ग्राम धोवट निवासी विक्की उर्फ जागेन्द्र (20) पुत्र प्राणसिंह रावत से पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकलीं।

उप्र और महाराष्ट से तक चुराई बाइकें

पुलिस ने बताया है कि इन आरोपियों से पूछताछ व छानबीन करने पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 16 और बाइकें मिली हैं। बदमाशों ने यह बाइकें शिवपुरी, नरवर, ग्वालियर शहर, झांसी एंव महाराष्ट्र के नासिक से चोरी करना स्वीकारी हैं। पुलिस ने चोरी की 11.80 लाख रु. कीमत की 18 बाइक बरामद कर संबंधितों पर भादवि की धारा 379, 413, 482 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

और बड़ी चोरियों का खुलासा होने की संभावना

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में जांच जारी है। अन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर लिया गया है। एक आरोपी विक्की उर्फ जागेंद्र रावत के खिलाफ बेलगढ़ा थाने में मारपीट, करहिया में छेड़छाड़ पॉक्सो, मोहना में धोखाधड़ी, इंदरगंज में चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं। इनके अन्य सदस्यों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है जिससे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी इसे पता किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811