-नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित शिविर और प्रदर्शनी
रायसेन। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला ग्राम माखनी के बच्चे अपनी शिक्षा की उत्कृष्ट नीतियों के साथ संस्कारो के बलबूते पर नशामुक्ति अभियान में भी अग्रणी रहकर समाज को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाएंगे .यह बात उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र की परियोजना समन्वयक सुश्री केशर जहां ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर सामाजिक संस्था अजंता ललित कला एवम समाज कल्याण समिति द्वारा ग्राम माखनी जिला रायसेन के माध्यमिक शाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित शिविर और प्रदर्शनी में कही ।

उन्होंने ने कहा कि बच्चे नशा मुक्त समाज बनाने के संदेश के सच्चे संवाहक होगे । उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्कूल के बच्चों को नशे के भयावह परिणामों से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक हो गया हे ।मादक पदार्थों के उपयोग ओर तस्करी से समाज को बहुत नुकसान होता हे , इसे रोकने समाज के हर वर्ग को जिम्मेदारी के साथ आगे आना होगा । इस अवसर पर, सामाजिक संस्था अजंता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति ओर सर्वोदय विंध्य विकास समिति की ओर से विद्यालय के बच्चों को नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया । स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति के प्रेरक चित्रों का अत्यंत गहनता से अवलोकन किया जिसकी छवि लंबे समय तक उनकी मन में रहेगी,नशे के दुष्प्रभाव के दर्शाने वाले चित्रों से बच्चे एक और जहा खुद ही नशे के दुष्प्रभाव से अवगत हुए अब, दूसरो को भी प्रेरित करेगे।

इस अवसर पर अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने कहा कि जिले के शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान निरंतर चलाने की आवश्यकता है ,ताकि स्कूल के छात्र छात्राओं को नशे के भयावह परिणामों की व्यापक जानकारी मिले, आज के बच्चे कम उम्र में ही नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिससे भारत का भविष्य खतरे में है, आज के बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं, अतः बच्चो को नशे के चंगुल में ना आने देने के लिए हमें स्कूली समय से व्यापक कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम में ,नशा मुक्ति अभियान के मास्टर ट्रेनर एवम काउंसलर भूपेंद्र जाट अतुल जाट सुरेंद्र रघुवंशी, गौतम विश्वकर्मा ,प्रकाश लोधी ने भी नशा मुक्ति पर अपना उद्वोधन दिया।

कार्यक्रम में माध्यमिक शाला ग्राम माखनी के शिक्षक विकास अग्रवाल पायल विश्वकर्मा शिखा चतुर्वेदी ओर सर्वोदय विंध्य विकास समिति के कार्यक्रम प्रबंधक गौरव चंदेल ओर स्कूल का छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।