Let’s travel together.

प्राचीन हनुमान मंदिर स्थल पर किया गया पौधारोपण

0 107

रामभरोस विश्वकर्मा, ओबेदुल्लागंज रायसेन

ग्राम पंचायत ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गौहरगंज में स्थित प्राचीन हनुमान हनुमान मंदिर स्थल पर पौधा रोपण का आयोजन किया गया।जिसमे पीपल,बरगद,कदम,आदि के पौधे लगाए गए।

गौहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने कहा की हरियाली को बनाए रखने का यह एक सराहनीय प्रयास है।इस धार्मिक स्थल पर हरियाली देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है।बड़ा ही मनोरम स्थल है।और आपके प्रयास से आज यहां पर जो हरियाली दिख रही है।वो कबीले तारीफ है।इसकी जितनी प्रसंसा की जानी चाहिए कम है।तहसीलदार हेमंत शर्मा ने कहा की पौधा रोपण का कार्य हम सभी की जिम्मेदारी है।जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है। देवेंद्र शुक्ला नायब तहसीलदार ने कहा की आज की परिस्थिति को देखते हुए।पौधारोपण बहुत जरूरी है।समाज के हर वर्ग को इसमें बड़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।जिससे आने वाला भविष्य सुरक्षित होगा।

अधिवक्ता जे पी चतुर्वेदी ने बताया की हमारे द्वारा लगभग 5 वर्षो से पौधारोपण कर रहे है।जिससे आज जो हरियाली दिख रही है।इसमें सभी का अहम योगदान रहा है।आगे भी हम इसी प्रकार पर्यावरण को संरक्षित करने का पूरा प्रयास करेंगे।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री राम जी मुकुल अधिवक्ता,अरविंद त्रिपाठी, बंटी वर्मा,अमिताभ शर्मा,और सेतान सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811