Let’s travel together.

पुराने विवाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, वीडियो आया सामने

0 106

पुराने विवाद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, वीडियो आया सामने

– सराफा व्यापारी की इलाज के दौरान मौत

– सोशल मीडिया पर गोली मारने का वीडियो हो रहा है वायरल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के खनियांधाना में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुराने विवाद के चलते एक सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी। इस गोली के बाद सराफा व्यापारी घायल हुए। घायल व्यापारी को खनियांधाना से झांसी रेफर किया गया लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा सर्राफा व्यापारी को गोली मारने का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिस्ट्री सीटर बदमाश पास में ही बैठे सर्राफा व्यापारी को गोली मारता दिख रहा है। वारदात रविवार की है और वीडियो सोमवार को सामने आया है।

पुराने विवाद के चलते मारी गोली-

बताया जाता है खनियांधाना के रहने वाले सर्राफा व्यापारी धर्मेंद्र सोनी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित केवट से पैसों को लेकर के कोई विवाद था। रविवार को खनियांधाना की मडिया तालाब के पास एक मंदिर के चबूतरे पर धर्मेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ बैठे थे तभी जहां पर किसी बात को लेकर के रोहित केवट से उनकी कहा सुनी हुई। इसके बाद आदतन अपराधी रोहित केवट ने अपनी कमर में से कटा निकाला और धर्मेंद्र सोनी पर उससे फायर कर दिया। कट्टे से किए गए फायर से सिर में गहरी चोट आई और इसके बाद में घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें खनियांधाना अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने इन्हें झांसी रैफर कर दिया।

झांसी में इलाज के दौरान हुई मौत-

बताया जाता है कि सर्राफा व्यापारी धर्मेंद्र सोनी को गोली लगने के बाद उन्हें घायल अवस्था में खनियांधाना से झांसी (उप्र) ले जाया गया। झांसी में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी रोहित केवट पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद धारा 302 का इजाफा किया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित आरोपी रोहित केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

धर्मेंद्र सोनी को आदतन अपराधी रोहित केवट के द्वारा पैसों को लेनदेन के विवाद में गोली मारे जाने के बाद सोमवार को इसका वीडियो सामने आया। जिसमें आदतन अपराधी रोहित केवट धर्मेंद्र सोनी को गोली मार रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो को भी अपनी जांच के दौरान संज्ञान में लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811