Let’s travel together.

वकीलपुर गांव के पास बरेली की महिला की लाश मिली, गला घोटकर हत्या का संदेह

0 274

 

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली सिलवानी पुलिस थाना की पुलिस चौकी जैथारी अंतर्गत बीकलपुर गांव जमनिया विघर्रा रोड पर पुलिया के पास रात्रि में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर जैथारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि शनिवार की रात्रि में बीकलपुर के पास जमुनिया विघर्रा रोड पर पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी पहचान सलमा निवासी इस्लामपुरा, बरेली जिला रायसेन उम्र 35 साल के रूप में हुई है। महिला परित्यक्तता है, 10 साल से अपने पति सारिक उर्फ विदद्दु खान से अलग होकर पिता नजीर खान के पास इस्लामपुरा बरेली में रह रही थी और शुक्रवार की रात्रि में बरेली से गायब हुई थी जिसकी परिजनो ने शनिवार को बरेली थाना में गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन के आने के वाद महिला की पहचान हुई है। शव का सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। महिला की दुप्पटा से गला रौंदकर हत्या करना प्रतीत होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811