Let’s travel together.

पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई, विधायक ने पिलाई बच्चों को दवा

0 136

 

– शिवपुरी जिले में लगभग ढाई लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

– पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून तक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। जिले में यह अभियान 23 से 25 जून तक चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले में 5 वर्ष तक के लगभग ढाई लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी जिसमें कैंप लगाकर और मोबाइल टीम के माध्यम से और घर-घर संपर्क करके बच्चों को पूरे जिले भर में दवा पिलाई जाएगी।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आज शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हवाई पट्टी स्थित संजीवनी क्लीनिक पर पहुंचकर इस अभियान के तहत बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अभियान के शुभारंभ मौके पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने सभी 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों के पालकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा अवश्य पिलाएं।
शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत लगभग 2300 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 5 वर्ष तक के लगभग ढाई लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी इसमें मॉनिटरिंग के लिए 220 सुपरवाइजर, 56 ट्रांजिट टीम और 40 मोबाइल टीम गठित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811