Let’s travel together.

जनहितैषी काम नहीं रुकेंगे, जल्द मिलेगी एनओसी- विधायक देवेंद्र जैन

0 74

 

– भोपाल में वन मंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक

– सिंध जलावर्धन योजना और शिवपुरी-झांसी रोड निर्माण की एनओसी मिलेगी जल्द

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के प्रयासों से गुरुवार को भोपाल में वन मंत्री नागर सिंह चौहान की मौजूदगी में एक बैठक हुई। इस बैठक में शिवपुरी की सिंध जलावर्धन योजना और शिवपुरी- झांसी रोड बायपास निर्माण की एनओसी को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में वन मंत्री की मौजूदगी में सकारात्मक चर्चा हुई है।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने बताया कि इस बैठक में वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने वन अधिकारियों को निर्देश दिए की जनहितैषी योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की परेशानी नहीं आना चाहिए। इस बैठक में शिवपुरी के वन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक देवेंद्र जैन ने बताया कि वन मंत्री की मौजूदगी में हुई यह बैठक काफी सकारात्मक रही है। विधायक श्री जैन ने बताया कि इस बैठक में वन मंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर जल्द से जल्द शिवपुरी सिंध जलावर्धन योजना की एनओसी और शिवपुरी-झांसी बायपासमार्ग निर्माण की एनओसी दी जाए। श्री जैन ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में ही सारी प्रक्रियाएं पूरी कर यह एनओसी मिलने की आशा है। गौरतलब है कि सिंध जलावर्धन योजना की नवीन पाइपलाइन माधव राष्ट्रीय उद्यान के आसपास की सीमा में डाली जाना है लेकिन वन विभाग की एनओसी न मिल पाने के कारण यह नई पाइन लाइन नहीं बिछ पा रही है। इसके अलावा शिवपुरी-झांसी रोड पर बायपास निर्माण की एनओसी भी वन विभाग से लटकी पड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811