देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
बसस्टैंड परिसर मे नवनिर्मित रोड निर्माण ने पानी निकासी पूरी तरह बंद कर दी जिससे बसस्टैंड परिसर मे तालाब का रूप ले लिया ।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व ही बसस्टैंड परिसर मे रोड निर्माण कार्य हुआ था तब सडक निर्माण होने से बसस्टैंड परिसर की पूरी तरह पानी निकासी समस्या से प्रशासन को अवगत कराया था तथा दुकानदारो ने सीएमओ को अवगत कराते हुए ज्ञापन भी सौंपा था परंतु तब सीएमओ ने दुकानदारों को आश्वासन दिया था कि बारिश पूर्व पानी निकासी व्यवस्था बनाई जायेगी बावजूद इसके आज पहली जोरदार बारिश से शेष छूटे हिस्से मे पानी भर गया तथा तालाब का रूप ले लिया इसके साथ ही निर्माण ऐजेंसी ने तब सडक़ निर्माण किया था जब लोकसभा चुनाव आचार संहिता चल रही थी तब न तो निर्माणस्थल पर उपयंत्री ही मौजूद रहे तथा न ही सीएमओ को ही देखने की फुर्सत मिल सकी थी जिससे बसस्टैंड के चारों ओर पानी निकासी न होने से बसस्टैंड परिसर पूरी तरह पानी मे सराबोर दिखाई दिया पानी निकासी न होने से दुकानदारों ने सीएमओ को पत्र देकर समस्या हल करने की मांग उठाई परन्तु कोरे आश्वासन ने दुकानदारों के सामने मुसीबत खडी कर दी अब लोग जिम्मेदारों को कोसते दिखाई दे रहे हैं ।