Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को किया याद

0 58

 

जिला भाजपा अध्यक्ष, सांची विधायक सहित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

सी एल गौर रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पुरानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस श्रद्धा भाव के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सांची भाजपा विधायक की मौजूदगी में मनाया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के सर्वप्रथम रानी लक्ष्मीबाई के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की विधिबत शुरुआत की गई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज हम भाजपा कार्यालय में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए हैं उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने हमारे देश के लिए जो अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और लड़ाई लड़ते-लड़ते उन्होंने अपनी जान को बलिदान कर दिया इससे बड़ा परित्याग और क्या हो सकता है श्री शर्मा ने कहा कि खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी बुंदेले हर बोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी,, इन महत्वपूर्ण पंक्तियां के साथ रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर बोलते कहा की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान भाजपा कार्यकर्ताओं से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद साथी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि हमारे देश के लिए अंग्रेजों से कठिन से कठिन लड़ाई लड़कर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने जो इतिहास रचा है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके द्वारा दिए गए बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा । उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जंग में अपनी पीठ पर बच्चों को लेकर अंग्रेजों का सामना किया और अपने जीवन को बलिदान कर दिया परंतु उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा आज हम ऐसी महान क्रांतिकारी रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मना रहे हैं उनके जीवन चरित्र से हमें बहुत कुछ सीखने मिलता है। आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह वर्मा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजेश पंथी, बृजेश चतुर्वेदी, अशोक पटेल, अनिल चौरसिया, राजकिशोर सोनी, बबलू ठाकुर, सूर्या राठौर, बृज बिहारी मिश्रा, आदित्य शर्मा, शुभम रावत, जीतू ठाकुर, शुभम उपाध्याय, निमित्त चतुर्वेदी, जगदीश अहिरवार, विकास लोहट, बबलू चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, नगर भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811