Let’s travel together.

मुख्यमंत्री श्री चौहान औब्दुल्लागंज में धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल

0 228

धाकड़ समाज के छात्रावास एवं मांगलिक भवन का किया शिला पूजन

रायसेन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को औब्दुल्लागंज में धाकड(नागर) समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए तथा उन्होंने सपत्नीक वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों का विवाह कराया गया ।


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा धाकड़ समाज के छात्रावास एवं मांगलिक भवन का भी शिला पूजन किया गयाl इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज द्वारा विगत 37 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा हैl कोरोना काल में 2 वर्ष सामूहिक विवाह

आयोजन नहीं हुआ । अब तक 1800 से अधिक विवाह कराए जा चुके हैंl आज भी 23 जोड़ों का विवाह कराया गया है। इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव, क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शहवाल, श्री नारंग पटेल, श्री अशोक पटेल, श्री गौरी शंकर नागर सहित धाकड़ (नागर) समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा पहुंची सोंडरा, ग्रामीणों ने एक ही स्वर में कहा – सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811