Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सर्वसिद्धि योग में मनीं भगवान परशुराम की जयंती

0 66

-श्रद्धा भक्ति व आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई,भगवान परशुराम की जयंती

-गाजे बाजे के बीच निकाली भव्य शोभायात्रा,गूंजे जय परशुराम के जयकारे

शिवलाल यादव

रायसेन।हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण समाज रायसेन के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के वार्ड 13 संस्कार बिहार कालोनी से सुबह 11 बजे विशेष रूप से महर्षि भगवान परशुराम का पूजन और महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। साथ ही महोत्सव के अंतर्गत 3 मई को मन्दिर के पुजारी पण्डित राजेन्द्र दुबे ने बताया कि महिला मंडल के द्वारा कलश, पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
बना सर्वसिद्धि योग…..
धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया सर्वाधिक सर्व सिद्धि योग वाली तिथि मानी जाती है। इस दिन किए जाने वाले सभी अच्छे कर्मों का अच्छा परिणाम प्राप्त होता है और उसका लाभांश कभी नष्ट नहीं होता। इसलिए इसे अक्षय कहा जाता है। इसी दिन वसंत ऋतु का समापन और ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ होता है। रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग की वजह से मंगल रोहिणी योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में और बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में मौजूद होंगे। मंगलवार को तृतीया तिथि होने से सर्वसिद्धि योग बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811