Let’s travel together.

बहन बचा लो, 4 लोग मार रहे हैं… वॉट्सऐप पर मैसेज देखा, बचाने पहुंचे तो झूलती मिली लाश

0 75

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक 20 साल के युवक की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है. लटकती लाश की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले में सूचना दी जिस पर पुलिस गांव पहुंची. यहां देखा तो एक युवक की लाश पेड़ पर टंगी हुई है. पुलिस ने लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों का कहना है कि शख्स का आखिरी मैसेज उसकी बहन के पास आया था जिसमें उसने 4 लोगों के पीटने की बात बताई थी. उसने बचाने के लिए भी कहा था. पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू की है.

यह वारदात देवबंद के बीबीपुर गांव में हुई है, जहां 20 साल के अर्जुन कर्णवाल का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला है. परिजनों ने बताया कि अर्जुन शाम 7 बजे घर से बाहर निकला था और उसने घर पर बताया था कि वह दोस्तों से मिलने जा रहा है. अर्जुन ने जंगल से अपनी बहन को वॉट्स पर कॉल और मैसेज किए थे और बताया था कि उसे कुछ युवक मुंह ढंककर मार रहे हैं. उसने जान बचाने की गुहार भी लगाई थी.

पेड़ पर लटकी मिली लाश

जब तक गांव वाले अर्जुन को बचाने के लिए जंगल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी. गांववालों ने जाकर देखा तो अर्जुन की लाश पेड़ से लटकी हुई थी. इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन के शव को नीचे उतारा. फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने बताया कि युवक मुजफ्फरनगर के गांधी पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करता है. वह तीन बहनों में इकलौता भाई था.

बेटे की हुई हत्या!

अर्जुन की मौत के बाद उसका पूरा परिवार सदमे में है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या हुई है इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने यह भी बताया कि शख्स के पैरों में चप्पल थी, और फंदा ढीला बंधा हुआ था. ऐसे में शक हत्या की तरफ भी जा रहा है. बाकी डिटेल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811