Let’s travel together.

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने डीईओ को दिया ज्ञापन

0 118

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

राज्य शिक्षक संघ के द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला शिक्षाधिकारी डीडी रजक को सौंपा ।
मप्र राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव सत्येंद्र गौर के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को देकर ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि शिक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों पर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि जिला रायसेन के शिक्षक संवर्ग को 24 वर्ष पूर्ण हो जाने पर दी जाने वाली द्वितीय क्रमोन्नति लाभ आज दिनांक तक नहीं दिया गया है ,जबकि अन्य जिलों में क्रमोन्नति का लाभ दिया जा चुका है ।इसी प्रकार शिक्षक संवर्ग को सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त के एरियर्स की राशि का भुगतान मई महीना में होना था लेकिन बेगमगंज ब्लॉक में अभी तक इस लाभ से शिक्षक संवर्ग वंचित है l
इसी तरह वर्ष 2023_ 2024 के 4 प्रतिशत डीए के एरियर्स राशि का भुगतान तीन सामान किस्तों में किया जाना था लेकिन बेगमगंज के अध्यापकों को आज दिनांक तक उसका लाभ नहीं दिया गया जबकि कुछ अध्यापकों को दिया जा चुका है ।
संघ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र गौर ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि अगर हमारी मांगे शीघ्र पूर्ण नहीं होती हैं तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा । इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में सत्येंद्र गौर , लाल साहब अठया , एनके शर्मा , महेश शिल्पी , रामकुमार नायक , मदन , अशोक श्रीधर , प्रकाश गौर , काशीराम अहिरवार , राजेश साहू , वीरेंद्र भार्गव, राजकुमार पाराशर , मनीष रावत सहित करीब तीन दर्जन से अधिक शिक्षक मौजूद थे ।
जिला शिक्षाधिकारी डीडी रजक का कहना है कि शिक्षकों की मांगों का निराकरण शासन स्तर पर होना है । उनका ज्ञापन संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811