Let’s travel together.

दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल… मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा

0 83

आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने राजधानी के कई इलाकों में पावर कट होने पर गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया है. आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया. दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में लंबा पावर कट हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटना बहुत कष्टदायक है.

आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंडोला में आज एक पावर ग्रीड में भयंकर आग लग गई थी, इसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में आज ब्लैक आउट देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि पावर कट का बड़ा असर दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी देखा गया है.

केंद्रीय बिजली मंत्री से समय मांगने की बात कही

दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा कि मंडोला के पावर ग्रीड से दिल्ली को 1500 मेगावाट बिजली मिलती है. उन्होंने कहा कि हम दूसरे पावर सोर्सेज से इसे लिंक कर रहे हैं. आतिशी ने कहा कि मैं आज ही नए पावर मिनिस्टर से समय मांगूंगीं, क्योंकि देश के पावर ट्रांसमिशन को केंद्र सरकार चलाती है.

नेशनल इंफ़्रास्ट्रक्चर हुआ फेल- आतिशी

बिजली मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि नेशनल लेवल का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ठप्प होना बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है. देश की राजधानी में नेशनल ग्रीड का फेल्योर होना भविष्य के लिए खतरनाक है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली में जब पीक पावर डिमांड 8000 मेगावाट तक पहुंच गई थी तब भी पावर कट नहीं हुआ था. यह पावर कट नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के फेल होने की वजह से हुआ है.

पावर कट से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर असर

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी में बिजली की कटौती से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप हो गए हैं. गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ सकती है. लोगों को पेरशानी हो रही है. हालांकि धीरे-धीरे रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के सोनिया विहार, वजीराबाद, चंद्रावल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पावप कट का असर देखा जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811