Let’s travel together.

जया किशोरी जी की भागवत कथा :: कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह, जगह हुआ स्वागत

0 1,329

औद्योगिक शहर के दशहरा मैदान पर शुरू हुई 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा
– कथा व्यास जया किशोरी के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, पहले दिन बताया कलयुग में भागवत का महत्व

मंडीदीप रायसेन से मिथलेश रघुवंशी

औधोगिक शहर के दशहरा मैदान पर रविवार से आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, पटेल नगर स्थित दुर्गा मंदिर से सुबह 10 बजे शुरू हुई कलश यात्रा में अभूतपूर्व जनसैलाब नजर आया।

यात्रा में पीले रंग की चुनरी के साथ कलश धारण किये महिलाएं एवं दिल्ली से विशेष रूप से आये राधा-कृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा इंदिरा नगर, मंगल बाजार, पुलिस कॉलोनी, गांधी चौक, दुर्गा चौक, स्टेशन रोड, सतलापुर रोड पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


कलश यात्रा के समापन के बाद दोपहर 3 बजे से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अंतराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक प्रवक्ता जया किशोरी ने कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि कथा मनुष्य को मुक्ति का मार्ग सिखाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य की संगत उसका चरित्र निर्माण करती है, इसलिए कहा गया है कि आप हमें आपके दोस्तों के बारे में बताये हम आपको आपके बारे में बता देंगे। कथा के पहले दिन सुखदेव की कथा सहित विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से मनुष्य को भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


  • किशोरी जी भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता-
    दुनियाभर में अपने सुरमधुर भजनों के लिए प्रसिद्ध जया किशोरी के भजन..कहां मिलेगा श्याम…गोविंद बोलो, हरे गोपाल बोलो…सहित अन्य भजनों की सुरमधुर प्रस्तुतियों पंडाल में मौजूद श्रोता मंत्रमुग्ध होकर जमकर झूमे। इस दौरान पंडाल में करीब 50 हजार श्रोता मौजूद रहे। आपको बता दें 1 से 7 मई के बीच प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराई जा रही है।
  • Post by-Deepak Kankar
Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811