Let’s travel together.

UP में उपद्रव और शांति भंग की आशंका…लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर DGP ने किया अलर्ट

0 82

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है. वहीं उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को आशंका व्यक्त की कि मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी तरह का उपद्रव या शांति भंग हो सकती है. उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी को सीधे पत्र भेजकर सतर्क किया गया है.

डीजीपी के अर्जेंट सर्कुलर में कई गंभीर सावधानियां बरतने को जिला पुलिस को कहा गया है. काउंटिंग को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तनाव भरे बयान आए थे, जिसको लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है.

डीजीपी ने पुलिस को किया अलर्ट

बता दें कि अलग अलग जिलों से भी कैंडिडेट्स ने धांधली की आशंका वाले बयान दिए थे. डीजीपी ने पुलिस को मतगणना के दौरान और उसके बाद सावधान रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि कुछ लोग चार जून यानी आज लोगों से बड़ी संख्या में मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विजय जुलूस की इजाजत नहीं

डीजीपी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना सीसीटीवी निगरानी में होगी. साथही उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद विजय जुलूस की इजाजत नहीं दी जाएगी और अगर कोई निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी सात चरणों के दौरान कहीं से भी चुनाव संबंधी हिंसा की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. डीजीपी ने बताया कि सभी जिलों में धारा 144 लागू है.

अर्धसैनिक बलों की तैनाती

डीजीपी ने बताया कि मतगणना के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा का पहला स्तर मतगणना स्थल से 100 मीटर की दायरे में होगा, जहां स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि सुरक्षा का दूसरा मतगणना स्थल के गेट पर होगा और जहां राज्य पुलिस बल तैनात रहेगा. सुरक्षा का तीसरा स्तर मतगणना हॉल के लिए होगा जो अर्धसैनिक बलों की निगरानी में रहेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811