Let’s travel together.

मां पर था शक तो बच्चे को बेचने निकल पड़ा उसी का पिता, व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस

0 54

कहते हैं की एक मां अपने बच्चे के लिए जितना कुछ करती है उतना ही एक पिता भी करता है. एक पिता अपने बच्चे को हर खुशी देने के लिए ना जाने क्या-क्या करता है. लेकिन हर बच्चा इतना खुशनसीब नहीं होता. एक ऐसा ही मामला सामने आया छत्तीसगढ़ के कोरबा से. यहां एक बच्चे को उसके पिता ने बेचने की कोशिश की. बच्चे के पिता ने बच्चे को बेचने के लिए व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा दिया.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपने ढाई साल के बच्चे को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया. आरोपी ने अपनी पत्नी से भी मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. पत्नी ने पति पर बच्चे को अगवा करने का भी आरोप लगाया है. ये मामला बालको थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सोनपुरी गांव निवासी 22 साल की आरती चौहान की करतला क्षेत्र के घिनारा निवासी 27 साल के मनोज चौहान से साल 2019 में शादी हुई थी. पति के बेरोजगार होने के कारण शादी के एक महीने बाद ही महिला अपने पति के साथ मायके आ गए थी और रोजी-मजदूरी करने लगी.

सोशल मीडिया पर लगा दी थी स्टोरी

लेकिन पति की शराब की लत ने यहां भी उसका पीछा किया. महिला ने आरोप लगाया की पति उसके ऊपर शक करता था, साथ ही उसको मारता-पीटता था. पति की मारपीट के कारण महिला के शरीर पर कई जगह निशान हैं. महिला का आरोप है की पति ने उसको काफी बार धमकी भी दी थी. महिला के मुताबिक आरोपी पति बच्चे को लेकर घिनारा चला गया था. फिर फोन कर झूठी जानकारी दी कि बच्चे की तबियत खराब होने से मौत हो गई है, वहीं बेटे को बेचने लिए सोशल मीडिया में स्टोरी लगा दी जिसमें तीन लाख रुपए में बेचने की बात कही गई थी.

महिला के साथ करता था गाली-गलौज

महिला ने पति पर उसके अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने का भी आरोप लगाया. जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट और गाली गलौज की. महिला की बड़ी बहन और उसके घर वालों ने जब इस बात को लेकर मनोज को समझाना चाहा तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मार-पीट की. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरती ने पुलिस से पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बेटे को वापस दिलवाने की गुहार लगाई है. एएसपी यूबीएस चौहान ने संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811