5 महीना में अभी तक इस रोड पर 50 दुर्घटनाएं, जिनमें से 70 लोग घायल
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस रोड पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं हो रही है जिनमें कई लोग घायल भी हो रहे हैं तो कई लोग की मौत भी हो रही है।
रविवार को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया गांव के मोड पर रात के समय स्कॉर्पियो और कार में आमने-सामने भिंडत हो गई। हालांकि दोनों गाड़ियों में बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। दीवानगंज पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रात के समय दीवानगंज चौकी में रखवा लिया गया था। दोनों ही गाड़ियां के आगे के पहिए पूरी तरह से डैमेज हो गए थे। सुबह दोनों ही गाड़ियों के ड्राइवर के आपसी समझौता होने के कारण किसी ने भी दीवानगंज चौकी पर किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। दोनों की रजामंदी होने के कारण पुलिस ने भी कोई मामला पंजीकृत नहीं किया है।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ऐसा कोई सा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन 54 किलोमीटर मार्ग पर दुर्घटनाएं नहीं हो रही हो। रोज कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है जिसमें कई लोग घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की मौत भी हो रही है। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। आसपास के कई गांव के नागरिकों को कहना है कि अब रोड को चौड़ा किया जाना बहुत जरूरी है क्योंकि ट्रैफिक बहुत अत्यधिक बढ़ गया है। अगर रोड को चौड़ा नहीं किया गया तो आने वाले समय में और ज्यादा दुर्घटनाएं होगी। 5 महीना में अभी तक इस रोड पर 50 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें से 70 लोग घायल हो गए हैं तो 10 लोगों की मौत हो चुकी है।